- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
अमृतसर : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर के मैहतपुर इलाके में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस समय ये सभी मोगा की ओर जा रहे थे। यह गिरफ्तारी अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में हुई है। पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया। पुलिस की करीब 100 गाड़ियां उसके पीछे लग गईं। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। इस बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए…
पटना, ऑफबीट संवाददाता : विवादों से हमेशा घिरे रहने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार सुबह बिहार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इसकी जानकारी बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने. पटना और पश्चिमी चंपारण पुलिस के साथ आर्थिक अपराध इकाई की 6 टीमें बीते दिनों से लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही थीं. तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई संबंधी फर्जी खबर फैलाने के मामले में यह यूट्यूबर आरोपी है. शनिवार सुबह ही पुलिस प्रशासन की टीमें मझौलिया थाना स्थित महना डुमरी गांव में मनीष कश्यप के घर की कुर्की जब्ती करने पहुंची थीं. इस…
रायपुर : प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदली और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। बिलासपुर में मार्च में सावन सी झड़ी लग गई है। शुक्रवार की रात भी यहां अच्छी बारिश हुई। इसी तरह दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, जांजगीर-चांपा में भी बौछारें पड़ रही हैं। प्रदेश में समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसी के कारण राजधानी में भी पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार की देर शाम और रात में बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि,…
रांची : राजधानी समेत झारखंड के कई शहरों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 18 से 21 मार्च तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 16 और 17 को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी. झारखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ- साथ तेज हवा और बारिश का अनुमान लगाया गया है. हवा की रफ्तार होगी तेज, अभी और गिरेगा तापमान मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अब हवा की रफ्तार औऱ तेज हो सकती है. पहले यह 30 से 40 किलोमीटर की थी अब इसकी…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारनियोजन पोर्टल के नाम से प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जहां नौकरी देने वालों को कर्मचारी और नौकरी की तलाश कर रहे बेराजगारों को रोजगार मिल जाएगा। इसके लिए नियोक्ता और बेरोजगार दोनों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। इस पोर्टल को श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित कर्मचारियों की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। रोजगार के लिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर आवेदन भी भर सकेंगे। निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को कराना…
रायपुर, ऑफबीट संवाददाता : रायपुर की पुलिस ने 100 से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है. रायपुर में 15 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया था. इस दौरान पुलिस से झड़प हुई. कुछ जगहों पर तोड़फोड़ के हालात बने. इन्हीं मामलों पर अब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने केस दर्ज करवाया है. एएसपी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ मारपीट उन्हें घायल करने और कुछ जगहों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न…
रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान इलाके में जमीन विवाद में शुक्रवार को हुई फायरिंग में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रिम्स में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज न्यू ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में हो रहा है. पुलिस के मुताबिक कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक के रहने वाले आशीष कुमार (30) और चुटिया थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया के रहने वाले राहुल राम (28) को गोली लगी है. बताया गया है कि डेढ़ एकड़ जमीन के विवाद में फायरिंग हुई है. थाना प्रभारी सुनील…
बालोद : बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम मुड़खुसरा में निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में एक शिवलिंग मिलने के बाद से यहां श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। लोग यहां आ रहे हैं और शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है कि शिवलिंग कितना पुराना है या किस काल का है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिवलिंग की उम्र की जांच के लिए उसे पुरातत्वविदों के पास भेजा जाएगा। बता दें कि मुड़खुसरा गांव में खुदाई के दौरान मजदूरों का फावड़ा किसी कठोर चीज से…
अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं. ये गर्भगृह और मंदिर के भूतल निर्माण की हैं. पहली बार इनमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं. रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर अब आकार लेने लगा है. 70% काम पूरा हो चुका है. इन तस्वीरों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया है. राम मंदिर के गर्भगृह के तीन तरफ दीवारें राम मंदिर के…
रायपुर, ऑफबीट संवाददाता : राजधानी में शुक्रवार को दिन में हल्के बादल रहेंगे। इस वजह से दिन का तापमान कम रहेगा। शाम-रात में नमी बढ़ने पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के अन्य कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। नमी के कारण राजधानी में भी पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। गुरुवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल रहे। शाम को तेज ठंडी हवा चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को…