Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिले के डवरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटसरी गांव के झाड़ियों में नवजात बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने झाड़ियों में नवजात के रोने की आवाज सूनी और जाकर देखा तो वहां एक मासूम बच्ची पड़ी हुई थी इस घटना ने एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर दिया है.  नवजात बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों के द्वारा नवजात बच्ची की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम के द्वारा मासूम नवजात बच्ची का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों की निगरानी में…

Read More

मुंबई, (हि.स.)। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपना पूर्व नियोजित विदेश दौरा अचानक रद्द कर दिया है। अध्यक्ष नार्वेकर के इस निर्णय के बाद तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार राहुल नार्वेकर दक्षिण अफ्रीका के घना में आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में शामिल होने के लिए शनिवार को मुंबई से रवाना होने वाले थे। लेकिन आज नार्वेकर ने अचानक अपना दौरा रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले की सुनवाई लंबित होने की वजह से नार्वेकर ने अपना विदेश दौरा स्थगित कर दिया है। हालांकि विधानमंडल के…

Read More

ढाका, (हि.स.)। बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया की हालत नाजुक है। 78 वर्षीय खालिदा जिया का पिछले 50 दिन से राजधानी ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। इलाज के लिए परिवार उन्हें विदेश ले जाने की तैयारी में हैं। परिवार ने इसके लिए सरकार से अनुमति मांगी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार से अनुमति मिलते ही खालिदा जिया को विदेश ले जाया जाएगा। वह लीवर सिरोसिस बीमारी से जूझ रही हैं।…

Read More

रायपुर,(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन महीने में प्रधानमंत्री का यह तीसरा छत्तीसगढ़ प्रवास है। इससे पहले वह रायपुर और रायगढ़ में जनसभा कर चुके हैं। उनके दौरे के मद्देनजर बिलासपुर में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2018 के बाद बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में दूसरी बार जनसभा को संबोधित करेंगे। साइंस कॉलेज मैदान को सील कर दिया है। इस मार्ग पर सुबह 10 बजे से छह घंटे तक भारी वाहनों की आवाजाही…

Read More

कोरबा, (हि.स.)। कटघोरा वनमंडल में जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में बेबी एलीफेंट की दलदल में फंसकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कटघोरा डीएफओ सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही में जुटे हैं। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने आज (शनिवार )को जानकारी दी कि गांव के पास हाथियों के चिघाड़ने की आवाज ग्रामीण के द्वारा सूचना दी गई। मौके पर हाथियों के दल हटाने के बाद देखा गया की एक बेबी एलिफेंट तालाब के दलदल में मृत…

Read More

गांधीनगर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में नर्मदा नदी/डैम और ओरसंग नदी में आयी बाढ़ से प्रभावित भरूच, वडोदरा और नर्मदा जिलों के वाणिज्य, व्यापारी और सेवा क्षेत्र में प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई के लिए पुनर्वास सहायता योजना की घोषणा की। इसके तहत सितंबर के दौरान राज्य के भरूच, वडोदरा और नर्मदा जिलों में हुई भारी बारिश तथा नर्मदा नदी/डैम और ओरसंग नदी में बाढ़ के कारण प्रभावित गांवों के छोटे, लघु और मध्यम वर्ग के वाणिज्य, व्यापारी और सेवा क्षेत्र के नुकसान की भरपाई करने के लिए पुनर्वास सहायता योजना के तहत सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर (हि.स.)। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों में गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़ और उससे लगे कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।इसके और ज्यादा प्रबल होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर तक मानसून की विदाई संभावित है। अगले…

Read More

रांची, (हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट में कांके विधायक समरी लाल के जाति प्रमाण मामले में सुरेश बैठा एवं राज्य सरकार की अपील की आंशिक सुनवाई शुक्रवार को हुई। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट कर रही है लेकिन यह रेगुलर बेंच शुक्रवार को अवेलेबल नहीं थी, जिस कारण हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई तीन अक्टूबर निर्धारित की है। पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने कांके विधायक समरी लाल के जाति प्रमाण पत्र की जांच संबंधी प्रक्रिया को…

Read More

रांची, (हि.स.)। साहिबगंज जिले में हुए अवैध खनन मामले के आरोपित पत्थर खदान संचालक टिंकल भगत ने ईडी कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है। टिंकल ने अधिवक्ता सुधीर कुमार के माध्यम से ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को जमानत याचिका दाखिल की है। उल्लेखनीय है कि टिंकल भगत मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का सहयोगी है। अवैध खनन मामले में पिछले वर्ष 29 जुलाई, 2022 को टिंकल भगत सहित छह लोगों के खदान की जांच भी की गयी थी। इसके बाद ईडी ने तीन अगस्त, 2022 को टिंकल भगत सहित अन्य लोगों से…

Read More

रांची, (हि. स.)। रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सभी जगह पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भव्य पहाड़ के थीम पर पंडाल का निर्माण कर रही है। बाहर माता नव दुर्गा का रूप और अंदर स्थित गुफा में विष्णु भगवान के दशावतार को दर्शाया जायेगा। समिति के मुख्य संरक्षक मनोज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी। जबकि मां की प्रतिमा 12 फीट की होगी। पंडाल परिसर में मेला भी आकर्षण का केंद्र होगा। पंडाल के…

Read More