- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली, (हि.स.)। मिशन गगन यान के पहले परीक्षण उड़ान के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को बताया कि मिशन गगन यान का फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन (टीवीडी-1) परीक्षण उड़ान के लिए 21 अक्टूबर को निर्धारित है । यह परीक्षण उड़ान श्री हरिकोटा से 21 अक्टूबर सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच होगा। इसरो इस टेस्ट के जरिए क्रू एस्केप सिस्टम के असर को भी जांचेगा। यह ‘गगन यान’ मिशन का बेहद अहम हिस्सा है। इसकी मदद से 2024 तक भारत मानव-रहित और मानव-सहित अंतरिक्ष मिशन भेजने…
नई दिल्ली, (हि.स.)। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर सुनवाई के दौरान बृजभूषण की ओर से पेश वकील ने कहा कि शिकायत कॉस्मेटिक तरीके से दर्ज कराई गई, बृजभूषण ने पहलवानों को नोटिस जारी कर कभी ऑफिस में नहीं बुलाया। एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने आरोप तय करने के मामले पर अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान बृजभूषण सिंह के वकील राजीव मोहन ने कहा कि ओवरसाइट…
मुंबई, (हि.स.)। अहमदनगर जिले में स्थित शिराडोह क्षेत्र में सोमवार दोपहर को अहमदनगर-आष्टी पैसेंजर ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और मौके पर कूलिंग का काम जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को आष्टी से अहमदनागर आ रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन के कोच में आग लगने की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। आग की घटना की वजह से ट्रेन…
धनबाद, (हि.स.)। झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग की है, जहां अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस से बारह लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जाता है कि हादसा निरसा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग के बंद खदान में हुआ है। यहां पर सोमवार तड़के कुछ मजदूर अवैध खनन कर रहे थे। इसी दौरान खदान के पास स्थित गर्म खाद नाम…
रामगढ़, (हि.स.) । जिले का गोला प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां किसानों और व्यापारियों का आधार भी कृषि ही है। उन व्यापारियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए गोला में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन वह अभी तक बनकर तैयार नहीं हो पाया है। सोमवार को डीसी चंदन कुमार, डीडीसी रोबिन टोप्पो अन्य अधिकारियों के साथ इस मार्केट कंपलेक्स का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान डीसी ने कहा कि व्यापारियों के लिए यह मार्केट कंपलेक्स जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। अब तक जितना कम इसमें हुआ है उसके आगे ठेकेदार इसे जल्द पूरा करेंगे।…
खूंटी, (हि.स.)। जनजातीय बहुल जिला खूंटी में वैसे तो सैकड़ों स्थान पर दुर्गा पूजा की जाती है। सिर्फ जिला मुख्यालय में 11 जगहों पर भव्य पंडाल का निर्माण कर शक्ति की देवी की आराधना की जाती है, लेकिन मेन रोड खूंटी हरि मंदिर में वर्षों से हो रही दुर्गा पूजा की पूरे जिले में विशिष्ट पहचान है। हरि मंदिर की पूजा पद्धति अन्य पूजा पंडलों से अलग है। यहां की दुर्गा पूजा में बंगाल की झलक देखने को मिलती है। खूंटी की इस विशिष्ट पूजा का इतिहास लगभग 80 वर्ष पुराना है। हरि मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अरिंदम दास ने…
नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 16 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के लिए यह कभी न भूलने वाली तारीख है।आज यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन उद्योग की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। डिज्नी ब्रदर्स वॉल्ट और रॉय ने डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो नाम से 16 अक्टूबर, 1923 को यह कंपनी बनाई थी। शुरू में डिज्नी ब्रदर्स को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। मगर पांच साल बाद मई 1928 में मिकी हाउस ने न केवल वॉल्ट डिज्नी को पहचान दिलाई, बल्कि ऐसी सफल कहानी लिखी कि पूरी दुनिया आज भी…
रांची, (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की आवास योजना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल भी पूछा भी कि आखिर वे झारखंड के गरीबों को तीन कमरों वाला घर कब देंगे। अब तो चार साल बीत दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आवास के लिए भ्रामक आरोप लगाने से पहले सीएम हेमंत को मालूम होना चाहिए कि वे अपने अधिकारियों से डाटा मंगाकर तसल्ली कर लें। पिछले नौ वर्षों में झारखंड में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक करीब 18 लाख पक्के घर प्रधानमंत्री…
भोपाल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मां आदिशक्ति को समर्पित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पर्व आज (रविवार) से शुरू हो रहा है। देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ मां आदिशक्ति की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। सुबह से ही श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन दिखे। मंदिरों में खास साज-सज्जा की गई है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे शुभ संकेत माना जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, हाथी को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष संस्थान भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने बताया…
नई दिल्ली, (हि.स.)। तनावग्रस्त इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत आज सुबह चौथी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट से 274 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हुई है। इससे पहले शनिवार को इजरायल से 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा दल विशेष उड़ान से रवाना हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय के तहत विशेष उड़ानें 12 अक्टूबर से शुरू की हैं। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इजराइल के शहरों पर किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद…