Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»उमेश पाल हत्याकांड को लेकर एसटीएफ की 14 जगह रेड, माफिया अतीक अहमद के पूरे सहयोगियों पर FIR; जानिए क्या है पूरा मामला
    Crime

    उमेश पाल हत्याकांड को लेकर एसटीएफ की 14 जगह रेड, माफिया अतीक अहमद के पूरे सहयोगियों पर FIR; जानिए क्या है पूरा मामला

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 25, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए यूपी एसटीएफ की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. घटना को लेकर कुल 14 जगह छापेमारी चल रही है. प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ एसटीएफ की यूनिट लगातार छापेमारी कर रही है. एसटीएफ की एक टीम पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश भी रवाना हो गई है. वहीं, उमेश पाल का शव के पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंच गया है. घर के बाहर मृतक उमेश पाल के समर्थक और करीबी रिश्तेदारों का जमावड़ा हो गया है. 

    माफिया अतीक समेत इन लोगों पर दर्ज हुई FIR 
    मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, बरेली जेल में बंद भाई पूर्व विधायक अशरफ, अतीक के बेटों, मोहम्मद मुस्लिम समेत माफिया के अन्य सहयोगियों के खिलाफ साजिश, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में धूमनगंज थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गई है. सभी के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 506, 34, विस्फोटक अग्नि विस्फोटक अधिनियम 1908(3), आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 (7) के तहत दर्ज केस दर्ज किया गया है. 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कल शाम को घर के बाहर हुआ उमेश पाल पर हमला
    प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में शुक्रवार शाम को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर शाम करीब 4.30 बजे घर के ठीक बाहर हमला हुआ. चार से पांच हमलावरों ने गोली और बम से हमला किया. घटना में उमेश पाल और दो सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए थे. घायलवस्था में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उमेश और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. जबकि अन्य एक सुरक्षाकर्मी का इलाज जारी है. पूरे घटनाक्रम में माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आ रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत कई अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल सुलेम सराय इलाके में एक बार फिर दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड से पूरा शहर दहल उठा है. 

    कहानी 18 साल पहले हुई राजू पाल हत्याकांड की, पढ़िए

    राजू पाल हत्याकांड को समझने के लिए 18 साल पहले जाना होगा. 25 जनवरी 2005 को राजू पाल अपनी समर्थकों के साथ स्‍वरूप रानी अस्‍पताल से वापस आ रहे थे. वह क्‍वालिस गाड़ी में थे। यह कार वह खुद चला रहे थे. उनके साथ आगे उनके मित्र की पत्‍नी रुखसाना बैठी थीं जो रास्‍ते में मिली थीं. पीछे की सीट पर संदीप यादव और देवीलाल बैठे थे. राजू पाल के पीछे स्‍कॉर्पियो चल रही थी उसमें उनके कुछ और सहयोगी थे.

    सुलेम सराय मोहल्‍ले में अमितदीप मोटर्स के सामने राजू की कार के सामने एक कार अड़ गई. जब तक राजू समझ पाते उसमें से 5 हथियारबंद हमलावर निकले और गोलियों की बौछार कर दी. तीन लोगों ने राजू की कार पर और दो लोगों ने पीछे स्‍कॉर्पियो पर गोलियां बरसाईं.

    दिनदहाडे़ अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया. हमलावर हमला करके फरार हो गए. राजू पाल का शरीर गोलियों से छलनी हो गया था. उनके शव से 19 गोलियां निकली थीं. कई गोलियां सीने के पार हुई, इसलिए मौके पर ही मौत हो गई. उनके साथ बैठे संदीप यादव और देवीलाल भी मारे गए. बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

    इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई राजू पाल की पत्‍नी पूजा पाल ने. हत्‍या से महज 10 दिन पहले ही राजू और पूजा की शादी हुई थी. राजू पाल की पत्नी पूजा ने उस समय के सांसद अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ के अलावा तीन दूसरे लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था. इस हत्याकांड के पीछे वजह यह थी कि सांसद बनने से पहले अतीक अहमद शहर पश्चिम से विधायक हुआ करता था. जब वह सांसद बना तो सीट खाली हो गई. सीट उसी के पास रहे इसलिए उसने अपने भाई अशरफ को चुनाव में खड़ा किया लेकिन राजू पाल ने बसपा के टिकट पर अशरफ को हरा दिया. साल 2004 में हुए इस चुनाव का बदला ही 2005 में लिया गया. इसी मामले में उमेश पाल मुख्‍य गवाह थे. लेकिन 24 फरवरी को उनकी भी उसी अंदाज में हत्‍या कर दी गई.

    ये भी पढ़िए…..

    Chhattisgarh : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG के तीन अधिकारी शहीद; दो गंभीर

    Post Views: 811
    Raju Pal Murder Case Umesh Pal Murder
    Previous ArticleChhattisgarh : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG के तीन अधिकारी शहीद; दो गंभीर
    Next Article Jharkhand: रामगढ़ में कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.