Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»छत्तीसगढ़: बीच सड़क रिश्तों का कत्ल, चरित्र पर शक करता था पति; पीट-पीटकर मार डाला
    Crime

    छत्तीसगढ़: बीच सड़क रिश्तों का कत्ल, चरित्र पर शक करता था पति; पीट-पीटकर मार डाला

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 22, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बिलासपुर। बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी की लात-घूंसे और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला ने दूसरी शादी रचाई थी और उसके चरित्र पर शक करता था। बुधवार की रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, तब पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के शरीर पर पिटाई के निशान भी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

    ग्राम पंचायत लिमतरा निवासी शंकर सूर्यवंशी (45) पिता बलदाऊ सूर्यवंशी शराब पीने का आदि था। करीब डेढ़ साल पहले उसने चंद्रिका सूर्यवंशी (29) नाम की महिला से दूसरी शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक था। लेकिन, बाद में वह शराब के नशे में अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि शंकर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रात में हुआ झगड़ा, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

    बुधवार की रात शंकर सूर्यवंशी शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। इस दौरान फिर से दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान शंकर ने हाथ-मुक्के व डंडे से घसीट-घसीट कर उसकी बेरहमी से पिटाई करता रहा। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

    पुलिस पहुंची तब हो गई थी मौत

    इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। लेकिन, तब तक काफी देर हो गई थी। महिला की लाश घर में पड़ी थी। पुलिस की पूछताछ में शंकर ने मारपीट के बाद उसकी मौत होने की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल, आरोपी पति को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    महिला की सास गई थी दूसरे गांव

    पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शंकर सूर्यवंशी के साथ घर में उसकी पत्नी चंद्रिका और मां रहती थी। बुधवार को उसकी मां किसी काम से दूसरे गांव रिश्तेदार के यहां गई थी। घटना के समय घर में दोनों पति-पत्नी ही मौजूद थे। इस दौरान झगड़ा होने के बाद शंकर ने पत्नी को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। पुलिस शंकर को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

    पति को छोड़कर चली गई थी पत्नी, तब की दूसरी शादी

    प्रशिक्षु थाना प्रभारी व डीएसपी नुपुर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शंकर सूर्यवंशी ने चंद्रिका से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह अकेले रह रहा था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसने महिला को चूड़ी पहनाकर दूसरी शादी किया था।

    चरित्र शंका के चलते कुल्हाड़ी मार कर पत्नी की हत्या

    जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से अवैध संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। तब युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। बीजा निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा है। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था। जगेंद्र को अपनी पत्नी की चरित्र पर पर शक था। युवक से अवैध संबंध के चलते ही दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि डेढ़ महीने पहले जगेंद्र अपनी पत्नी को लेकर गांव में आकर रहने लगा गया था। मगर दोनों के बीच झगड़ा शांत नहीं हो रहा था। जब पति-पत्नी खेल में काम करने गए थे, तब पुरानी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

    बेटी को जूस नहीं पिलाया तो पत्नी को मार डाला

    दो महीने पहले एक युवक ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आए दिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। इस बीच बच्ची को जूस पिलाने की बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया, तब युवक ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस काम में युवक की दीदी-जीजा और भांजी ने भी साथ दिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। रामायण चौक निवासी भूपेश ओझा(43) शनिवार को दोपहर के वक्त अपनी पत्नी प्रीति ओझा (35) को लेकर अस्पताल पहुंचा था। भूपेश किसी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। उसने अस्पताल में बताया कि प्रीति बाथरूम में गिरकर घायल हो गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने जब प्रीति को देखा, तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। फिर उसका पोस्टमार्टम किया गया। चूंकि मामला संदिग्ध लगा रहा था।

    पुलिस को ऐसे हुआ शक

    शव का पीएम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। ये पता चलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले उसके पति भूपेश को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में भूपेश बार-बार अपना बयान बदल रहा था। इसी वजह से पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने भूपेश से सख्ती से पूछताछ की। तब भूपेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

    Post Views: 443
    Bilaspur News Offbeat Bilaspur
    Previous Articleयादों को संजोये लौटे हॉक्सा के पूर्व विद्यार्थी 
    Next Article हजारीबाग : एसी लदी कंटेनर में लगी आग, ड्राईवर फरार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.