Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    • छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
    • बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
    • धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपित गिरफ्तार, हथकड़ी लगाकर सड़क पर कराई गई परेड; सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल
    • बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच अब DSP करेंगे, हाई कोर्ट सख्त; 2 नवंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    Chhattisgarh

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    रामानुजगंज में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नदी में पूजा सामग्री डालने पर भी कार्रवाई; सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की नजर
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeySeptember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। गणेश चतुर्थी को लेकर रामानुजगंज थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 14 सितंबर को होने वाले गणेश उत्सव और विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन और पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ चर्चा की। आज शनिवार को हुई बैठक में विसर्जन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी दी गई।

    बैठक में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित रूट मैप को लेकर जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बुजुर्गों और बच्चों पर तेज आवाज के संभावित प्रभाव को देखते हुए डीजे की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फूहड़ता पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन ने आयोजन समितियों से कार्यक्रमों के दौरान मर्यादा बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

    रामानुजगंज में गणेश प्रतिमाओं का नगर भ्रमण के बाद कन्हर नदी में विसर्जन किया जाता है। मंदिर घाट के पास प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नदी में सुरक्षा के लिए गोताखोरों की टीम और पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रशासन ने रात 9 बजे के बाद गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नदी में पूजा सामग्री विसर्जित करना भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    बैठक में एसडीएम आनंदराम नेताम ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट या ऐसी किसी सामग्री को साझा नहीं करने की हिदायत दी। आपत्तिजनक पोस्ट करने या प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    रामानुजगंज के झारखंड सीमा से लगे होने के कारण सीमा क्षेत्र से आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर भी विशेष नजर रखने की बात कही गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव के दौरान हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में एसडीएम आनंदराम नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा, जनपद पंचायत सीईओ रणवीर साय, एसडीओपी बाजीलाल सिंह, नगरपालिका सीएमओ सुधीर कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. शरदचंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सकिंदर गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें…….

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    Views: 901
    Previous Article10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Next Article तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप

    October 27, 2026

    बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट

    October 26, 2026

    बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप

    October 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    • छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
    • बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.