Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026

    Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क

    July 23, 2026

    23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    • 23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया
    • कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन
    • खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
    • घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, जानिए रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि पलभर में चली गई दोनों की जान
    • घर में सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, जानिए पुलिस को क्यों अपनों पर ही है शक
    • एकलव्य विद्यालय की 2 एकड़ शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने शुरू कराया अतिक्रमण हटाने का अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    Chhattisgarh

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    ग्रामीण बोले- अप्रैल, मई और जून का अंगूठा लगवाया, लेकिन मिला केवल दो महीने का राशन; जांच की मांग तेज
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJuly 23, 2026Updated:July 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चीनिया में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान में तीन माह का अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें केवल दो माह का राशन दिया गया। आज गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या ग्राम पंचायत चीनिया से ग्रामीण रामानुजगंज एसडीएम कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

    बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चीनिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम शिवपुर सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन दुकान संचालक ने अप्रैल, मई और जून माह का अंगूठा लगवाया, लेकिन उन्हें केवल दो माह का राशन दिया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार की व्यवस्था के तहत मई, जून और जुलाई माह का राशन एकमुश्त वितरित किया जाना था, लेकिन उन्हें नियमानुसार पूरा खाद्यान्न नहीं मिला। उनका आरोप है कि राशन दुकान संचालक ने अंगूठा लगवाने के बाद भी पूरा राशन नहीं दिया और राशन कार्ड में “बाकी” लिखकर वापस कर दिया।

    गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण रामानुजगंज एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम तहसीलदार मनोज पैकरा को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषी राशन दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान संचालक अक्सर पहले अंगूठा लगवा लेता है और बाद में पूरा राशन नहीं देता। इससे हितग्राहियों को अपने हक के खाद्यान्न से वंचित होना पड़ रहा है।

    खाद्य निरीक्षक छबीला पैकरा ने बताया कि, ग्राम पंचायत चीनिया से महिला और पुरुष हितग्राही शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आवेदन दिया है कि उन्हें जून और जुलाई माह का खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त हो गया है और पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने के आरोप पर खाद्य निरीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह संभावना हो सकती है कि तीन माह का अंगूठा लगाकर केवल दो माह का राशन दिया गया हो, लेकिन वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राशन कार्ड में केवल उतनी ही मात्रा दर्ज की जाती है, जितना राशन हितग्राही को दिया जाता है। राशन कार्ड में अलग से “बाकी” लिखने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि ऐसा किया गया है तो जांच में इसकी भी पुष्टि की जाएगी।

    अब इस पूरे मामले की जांच पर ग्रामीणों की नजर टिकी हुई है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गंभीर अनियमितता उजागर हो सकती है और संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें………..

    Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क

    Post Views: 184
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026

    खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    एकलव्य विद्यालय की 2 एकड़ शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने शुरू कराया अतिक्रमण हटाने का अभियान

    July 22, 2026

    बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026

    Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क

    July 23, 2026

    23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया

    July 23, 2026

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    • 23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया
    • कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन
    • खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.