Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रांची में चला नगर निगम का बुलडोज़र, जानिए क्यों एक साथ टूट गईं 20 से ज्यादा दुकानें

    July 21, 2026

    संसद में फिर मचा बवाल, जानिए नीट-यूजी और छात्रों के मुद्दे पर क्यों ठप हुई दोनों सदनों की कार्यवाही

    July 21, 2026

    बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, जानिए पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा कि चार दिन में खुल गई पूरी साजिश

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • रांची में चला नगर निगम का बुलडोज़र, जानिए क्यों एक साथ टूट गईं 20 से ज्यादा दुकानें
    • संसद में फिर मचा बवाल, जानिए नीट-यूजी और छात्रों के मुद्दे पर क्यों ठप हुई दोनों सदनों की कार्यवाही
    • बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, जानिए पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा कि चार दिन में खुल गई पूरी साजिश
    • संसद मार्च के बाद भी नहीं थमा CJP का आंदोलन, रात में फिर जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान
    • इतिहास के पन्नों में 21 जुलाई: जानें इसी दिन भारत को पहली महिला राष्ट्रपति और दुनिया को पहली महिला प्रधानमंत्री कैसे मिली
    • Rashifal 21 July 2026: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन राशियों के लिए प्रगति के योग, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
    • बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी
    • जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»संसद में फिर मचा बवाल, जानिए नीट-यूजी और छात्रों के मुद्दे पर क्यों ठप हुई दोनों सदनों की कार्यवाही
    National

    संसद में फिर मचा बवाल, जानिए नीट-यूजी और छात्रों के मुद्दे पर क्यों ठप हुई दोनों सदनों की कार्यवाही

    हंगामे से गूंजा संसद परिसर, जानिए विपक्ष की किस मांग पर दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण कामकाज प्रभावित रहा। विपक्ष ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर दोनों सदनों में लगातार नारेबाजी की। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दूसरी बार दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने किसी भी स्थगन प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी है। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू कर संबंधित मंत्रियों को प्रश्नों के उत्तर सदन के पटल पर रखने के लिए आमंत्रित किया गया। इसी दौरान विपक्षी सदस्य जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर नारेबाजी करते रहे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने बजट सत्र में पारित विभिन्न विधेयकों, जिनमें विनियोग विधेयक-2026 और वित्त विधेयक-2026 सहित अन्य विधेयक शामिल थे, सदन के पटल पर रखे। इस बीच विपक्षी सदस्य पोस्टर लेकर सदन के वेल में पहुंच गए और लगातार नारेबाजी करते रहे। पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर लौटकर सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    राज्यसभा में भी विपक्ष ने छात्रों के प्रदर्शन और उन पर कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाई जा रही है और उनके साथ बल प्रयोग किया गया है। लगातार हंगामे के बीच सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की। दोबारा बैठक शुरू होने पर भी विपक्ष का विरोध जारी रहा, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दूसरी बार दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    इससे पहले सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए थे। लगातार शोर-शराबे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।

    उधर, संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में नीट परीक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रश्नपत्र लीक के मामलों में तत्काल कार्रवाई की, जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया, आवश्यक कदम उठाए और जहां जरूरत पड़ी वहां दोबारा परीक्षा भी कराई गई।

    उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ है, जो 13 अगस्त तक चलेगा।

    इसे भी पढ़ें…………

    बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, जानिए पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा कि चार दिन में खुल गई पूरी साजिश

    Post Views: 172
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, जानिए पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा कि चार दिन में खुल गई पूरी साजिश
    Next Article रांची में चला नगर निगम का बुलडोज़र, जानिए क्यों एक साथ टूट गईं 20 से ज्यादा दुकानें
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    संसद मार्च के बाद भी नहीं थमा CJP का आंदोलन, रात में फिर जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान

    July 21, 2026

    20 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर हंगामा

    July 18, 2026

    होर्मुज में भड़का युद्ध! तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय क्रू सदस्य की मौत; अमेरिका-ईरान संघर्ष और गहराया

    July 14, 2026

    कटिहार में पाकिस्तान से कथित आतंकी कनेक्शन का खुलासा, युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रांची में चला नगर निगम का बुलडोज़र, जानिए क्यों एक साथ टूट गईं 20 से ज्यादा दुकानें

    July 21, 2026

    संसद में फिर मचा बवाल, जानिए नीट-यूजी और छात्रों के मुद्दे पर क्यों ठप हुई दोनों सदनों की कार्यवाही

    July 21, 2026

    बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, जानिए पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा कि चार दिन में खुल गई पूरी साजिश

    July 21, 2026

    संसद मार्च के बाद भी नहीं थमा CJP का आंदोलन, रात में फिर जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान

    July 21, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रांची में चला नगर निगम का बुलडोज़र, जानिए क्यों एक साथ टूट गईं 20 से ज्यादा दुकानें
    • संसद में फिर मचा बवाल, जानिए नीट-यूजी और छात्रों के मुद्दे पर क्यों ठप हुई दोनों सदनों की कार्यवाही
    • बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, जानिए पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा कि चार दिन में खुल गई पूरी साजिश
    • संसद मार्च के बाद भी नहीं थमा CJP का आंदोलन, रात में फिर जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान
    • इतिहास के पन्नों में 21 जुलाई: जानें इसी दिन भारत को पहली महिला राष्ट्रपति और दुनिया को पहली महिला प्रधानमंत्री कैसे मिली
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.