Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    • रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल
    • चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    • (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी
    Chhattisgarh

    बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी

    राज्यभर में 151 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बलरामपुर जिले के कई अहम पदों पर नई तैनाती; जानिए किस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को राज्यभर में पुलिस अधिकारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में कुल 151 पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग (ग्रेड पे 8700) के 23 अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 36 अधिकारी तथा उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 92 अधिकारी शामिल हैं। इस तबादला सूची में बलरामपुर जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।

    जिले के रामानुजगंज स्थित 12वीं बटालियन में पदस्थापना को लेकर भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) रायपुर नगरीय के पद पर पदस्थ दौलत राम पोर्ते (डीडी-2007) को सेनानी, 12वीं बटालियन रामानुजगंज, जिला बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 12वीं बटालियन रामानुजगंज में सहायक सेनानी के रूप में कार्यरत लोकेश्वर सिंह शांडिल्य (सीसी-2015) का तबादला कर उन्हें सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जिले के कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम (डीडी-2016) का तबादला उप पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के रूप में किया गया है। उनकी जगह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पद पर कार्यरत एलेक्सियूस टोप्पो (निरीक्षक-2023) को कुसमी का नया एसडीओपी बनाया गया है।

    इसी तरह, जिला बालोद में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ राजेश कुमार बागेड़ (निरीक्षक-2021) को रामानुजगंज का नया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नियुक्त किया गया है। वहीं, रामानुजगंज में पदस्थ एसडीओपी बाजीलाल सिंह (निरीक्षक-2023) का तबादला कर उन्हें जिला मुंगेली में उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) की जिम्मेदारी दी गई है।

    राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद बलरामपुर जिले के पुलिस महकमे में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं के बाद जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी।

    देखिए पूरी सूची…

    इसे भी पढ़ें…………

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    Views: 712
    Balrampur Police Officers Transfers
    Previous Articleजमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार
    Next Article Rashifal 21 July 2026: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन राशियों के लिए प्रगति के योग, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.