Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»पुलिस आपके द्वार अभियान: हर गांव तक पहुंच रही पुलिस, साइबर ठगी से लेकर नशामुक्ति तक व्यापक जागरूकता
    Chhattisgarh

    पुलिस आपके द्वार अभियान: हर गांव तक पहुंच रही पुलिस, साइबर ठगी से लेकर नशामुक्ति तक व्यापक जागरूकता

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में पुलिस ने “चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)” अभियान के जरिए गांव-गांव पहुंचकर जनजागरूकता की मजबूत पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति और महिला-बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है, साथ ही मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

    सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में “चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीम हर गांव में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों के प्रति जागरूक बनाना है। पुलिस न केवल लोगों को जागरूक कर रही है, बल्कि मौके पर ही उनकी समस्याएं सुनकर यथासंभव समाधान भी कर रही है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

    पुलिस द्वारा डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। सुरक्षित पासवर्ड रखने, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक से दूर रहने और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी जा रही है।

    इसके साथ ही नशामुक्ति को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

    अभियान के दौरान बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना और बाल श्रम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और सुरक्षित रह सकें।

    यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस विशेष जोर दे रही है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की सलाह दी जा रही है। साथ ही निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। साथ ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके।

    इसे भी पढ़ें……..

    झारखंड में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

    Post Views: 564
    Previous Articleझारखंड में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
    Next Article मंदिर जाते समय जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.