Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान

    August 29, 2026

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज वन वाटिका में फिर चली नाव, आधे किराए में मिलेगा बोटिंग का मजा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज वन वाटिका में फिर चली नाव, आधे किराए में मिलेगा बोटिंग का मजा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज वन वाटिका में लंबे समय बाद नौका विहार की शुरुआत के साथ क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने इसका शुभारंभ करते हुए किराए में बड़ी राहत की घोषणा भी की।

    विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत रामानुजगंज वन वाटिका में रविवार शाम नौका विहार का विधिवत शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, वन अमला और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विकसित चिल्ड्रन पार्क की भी सौगात दी गई, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मंत्री नेताम ने कहा कि, विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार ही वास्तविक विकास है। उन्होंने युवाओं की मांग पर वन वाटिका में ओपन जिम स्थापित करने और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया।

    विश्वास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देने कैबिनेट मंत्री नेताम।

    महिला समूह को मिला संचालन, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

    नौका विहार का संचालन वन प्रबंधन समिति रामानुजगंज के अंतर्गत विश्वास महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। मंत्री ने समूह की महिलाओं से संवाद कर संचालन की जानकारी ली और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने और आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

    किराए में बड़ी राहत, अब परिवार को फायदा

    शुभारंभ के मौके पर मोटरबोट के किराए में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। पहले जहां प्रति व्यक्ति 100 रुपये (15 मिनट) शुल्क लिया जाता था, वहीं अब नई दरों के अनुसार, 3 लोग हों या 6, कुल किराया 300 रुपये (15 मिनट) इससे खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। वहीं पैडल बोट और पतवार बोट का किराया पहले की तरह ही रहेगा, 50 रुपये प्रति व्यक्ति (15 मिनट)।

    पर्यटन हब के रूप में विकसित होगी वन वाटिका

    वन विभाग के अनुसार, आने वाले समय में यहां औषधीय वाटिका, पतंजलि वाटिका, कॉटेज और जिपलाइन जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। औषधीय वाटिका में लोगों को वन संपदा के औषधीय गुणों की जानकारी मिलेगी, जबकि पतंजलि वाटिका में व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    साथ ही परिसर में आकर्षक स्टैचू, बेहतर लाइटिंग और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे इसे राज्यस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

    वाहनों की एंट्री बंद, पार्किंग की व्यवस्था

    भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब वन वाटिका के अंदर बाइक और कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। आगंतुकों को निर्धारित पार्किंग शेड में ही वाहन खड़े करने होंगे। एंट्री शुल्क भी निर्धारित किया गया है, बाइक के लिए 10 रुपये और कार के लिए 30 रुपये है।

    सरहदी क्षेत्र से बढ़ेगी पर्यटकों की आवाजाही

    झारखंड सीमा से लगे होने के कारण रामानुजगंज वन वाटिका पहले से ही आसपास के क्षेत्रों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। अब नौका विहार शुरू होने से यहां पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

    250 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहा पर्यटन केंद्र

    वनमंडल के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस इलाके में 5 एकड़ में वन वाटिका विकसित की गई है। वर्ष 2009 से इसका संचालन वन प्रबंधन समिति के माध्यम से किया जा रहा है, और अब इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर नई पहचान देने की तैयारी है।

    उल्लेखनीय है कि, रामानुजगंज वन वाटिका में करीब एक दशक पूर्व नौका विहार का शुभारंभ हुआ था, लेकिन संचालन में अव्यवस्था के कारण इसे बंद करना पड़ा। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने नवंबर 2023 के चुनावी मैनिफेस्टो में भी इस योजना का जिक्र किया था, जो अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जमीन पर उतर गई है।

    इसे भी पढ़ें………..

    सूरजपुर : नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा गया आरोपित आबकारी कस्टडी से फरार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    Post Views: 417
    Boating In Van Vatika Van Vatika
    Previous Articleरांची में घरेलू काम करने वाली नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, महिला सुपरवाइजर और उसका भाई गिरफ्तार
    Next Article 13 साल से फरार नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य झारखंड से गिरफ्तार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान

    August 29, 2026

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026

    सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान

    August 29, 2026

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.