रांची। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के मुरगू नदी पुल के पास हुए हादसे में सीयूजे के स्टूडेंट्स ऐश्वर्या और देवदास ने जान गंवा दी थी। देर रात दोनों। विद्यार्थियों का शव घटनास्थल से हटवाया गया। बुधवार को दिन के करीब 11 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक चला। हादसे के बाद सीयूजे के छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को जाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रों को मानने के लिए कई अधिकारी भी आए लेकिन उग्र छात्र ने किसी की एक न सुनी। छात्र रांची डीसी सहित परिवहन मंत्री और एनएचआई के पदाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। छात्र मृतक छात्रों के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स के बात करने के लिए मांडर सीओ चंचला कुमारी, खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, अन्य थानों की पुलिस के अलावा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने भी उग्र छात्रों को समझाने की कोशिश की। पर छात्र सुनने को तैयार नहीं थे। वे रांची डीसी सहित परिवहन मंत्री और एनएचआई के पदाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। उग्र छात्र मृतक छात्रों के लिए अलग-अलग मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 12 बजे पुलिस छात्रों को समझा रही तभी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। छात्रों के अनुसार, पुलिस के लाठीचार्ज करने से कई स्टूडेंट्स घायल हुए है। बताया जा रहा है कि इस झड़प में पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। झड़प के बाद छात्र शांत हुए फिर दोनों के शवों को एम्बुलेंस में लेकर रिम्स लाया गया। बताया गया है कि आज दोनों स्टूडेंट्स के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। वहीं छात्रों की ओर से बताया गया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रोटेस्ट जारी रहेगा।
ये भी पढ़िए…….
झारखंड में ठंड की वापसी! आज से गिरेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू