Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    • छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
    • बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
    • धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपित गिरफ्तार, हथकड़ी लगाकर सड़क पर कराई गई परेड; सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल
    • बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच अब DSP करेंगे, हाई कोर्ट सख्त; 2 नवंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»दहेजवार ट्रिपल मर्डर मामले ने पकड़ा तूल, पुलिसिया जांच से नाई समाज असंतुष्ट, सौंपा ज्ञापन
    Chhattisgarh

    दहेजवार ट्रिपल मर्डर मामले ने पकड़ा तूल, पुलिसिया जांच से नाई समाज असंतुष्ट, सौंपा ज्ञापन

    Balrampur: दहेजवार ट्रिपल मर्डर मामला अब तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब नाई समाज की एंट्री हो गई है। सोमवार को सर्व सेन नाई समाज ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyNovember 18, 2024Updated:November 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के दहेजवार ट्रिपल मर्डर केस अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को सर्व नाई समाज ने ट्रिपल मर्डर मामले में निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को मुआवजा, शासकीय नौकरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

    आपको बता दें, जिले के कुसमी से बीते 27 सितंबर को महिला, उनकी बेटी और बेटे सहित तीन लोग अचानक लापता हो गए थे। 15 नवंबर को बलरामपुर के दहेजवार गांव में तीन नरकंकाल मिलने के बाद पता चला कि नरकंकाल कुसमी से गायब हुए तीन लोगों के हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए झाड़-फूंक करने वाले मुख्तार अंसारी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया साथ ही पुलिस ने तीनों मर्डर की वजह प्रेम प्रसंग को बताया लेकिन इससे सर्व नाई सेन समाज के लोग संतुष्ट नहीं हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सर्व नाई सेन समाज ने इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सर्व सेन नाई समाज की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोई एक व्यक्ति अकेले एक साथ तीन लोगों की हत्याएं नहीं कर सकता और साक्ष्य छिपाने एवं शव को दफना नहीं सकता है। इससे स्पष्ट है कि घटना में अन्य अपराधी भी शामिल होंगे। इसकी गहन जांच और छानबीन कर अन्य अपराधियों को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

    ज्ञापन में आगे लिखा है कि मृतकों के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार की 15 वर्षीय बच्ची मधू ठाकुर की पढ़ाई का खर्चा शासन की तरफ से वहन किया जाए, एवं पुलिस अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह हत्याकांड हुआ है इसलिए उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए।

    सर्व सेन नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते 15 नवंबर को बलरामपुर में जो नरकंकाल मिले हैं वह हमारे सर्व नाई सेन समाज के सदस्य का था और प्रशासन से हम यहां मांग करने आए हैं, कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने आए हैं। एक अपराधी हत्या नहीं कर सकता और साक्ष्य छिपा नहीं सकता। इतनी बड़ी घटना को नरकंकाल कहते हुए एक अपराधी को पकड़कर वो कह रहे हैं कि प्रेम प्रसंग का मामला है।

    सेन नाई समाज का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की जाती तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    ये भी पढ़िए………..

    रांची के सदर अस्पताल में शुरू हुआ कंबल बैंक, जरूरतमंदों को ठंड से मिलेगी राहत

    Views: 998
    Balrampur Human Skeleton Balrampur Murder Case Dahejwar Tripple Murder Case Featured Human Skeleton Found In Balrampur
    Previous Articleरांची के सदर अस्पताल में शुरू हुआ कंबल बैंक, जरूरतमंदों को ठंड से मिलेगी राहत
    Next Article छत्तीसगढ़ में देश का 56वां टाइगर रिजर्व अधिसूचित
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप

    October 27, 2026

    बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट

    October 26, 2026

    बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप

    October 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    • छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
    • बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.